Friday, 25 January 2013

सज़ल नैना .. with सज़ल मुस्कान ...


सज़ल हैं नैना  , फिर भी है मुस्कान ...
 थमीं हैं सांसें, फिर भी तो है जान ..
"फिर मिलेंगे !!"( hold on )पर कब मिलेंगे ??
चलो , टूटे टूटे सब मिलेंगे ...




जितना संग  में जिया है , बस वही पूरा जिया है ...अब जो - रहे तो , (pause)  "कम" जियेंगे ...
थे ख़ुशी के  "संघ-दिल" भी  हम ..
और गम के आंसू संग पिए थे ...
हो सुबह निराश , या वक़्त की दो-पहर ..
तेरे साथ जल  कर ,  गए और निखर ...




राहें पुरानी   अब याद आएं ...
जहाँ हमने " आशियाने "  संग में बनाये ...
वो  बेंतहान ख्वाबों के,  हसीन  "शीश-महल" !!
ताश के पत्तों से " बिखरे", (pause)ये बीते पल ...

कुछ ढूंढ कंकड़ और पत्थर , तेरे साथ जो ये घर बनाया ..
वही घर "कुछ टूटा-हुआ सा ",ख्वाब में मेरे,कई बार आया ..



अनगिनत  बातें जो तेरे साथ की थी ..
अब अकेले में उन्हें, बस याद कर के,  चुप रहेंगे  ..
जो न ये क़यामत सह सके तो बताओ क्या करेंगे  ??
अब दूर रह कर भी .. " तेरी यादों "  में    ही  संग  जियेंगे  ..




पर बिन तेरे ,  " सूना "  रहेगा ..
ज़िन्दगी का ये सफ़र ...
हर  शाख पे ढूंढा करेंगे ...
तुमको ही "सज़ल किंक्षा " के ये स्वर ...
बिन तेरे ये सज़ल डगर ..
सज़ल सपनों का मकान ..
सजे प्रेम से सज़ल नैना ..
बेकल रहेगी ये सज़ल मुस्कान .... 

3 comments:

  1. You dont let go of your dreams
    For a whisper of love can drown all the screams!!
    So wherever you are , give love another chance
    Let it fill your heart and do it's divine dance!!

    -Q

    ReplyDelete
  2. So..Are you going to give yourself another chance? :)

    ReplyDelete